जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर कांडी के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से कांडी के युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।

कांडी(गढ़वा): थाना क्षेत्र के कांडी मुख्य बाजार निवासी कामेश्वर मेहता के 25 वर्षीय पुत्र चंदीप कुमार मेहता की राजस्थान में एक दर्दनाक रेल हादसे में मौत हो गयी. घटना सोमवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, चंदीप कुमार मेहता राजस्थान के जोधपुर में रहकर मजदूरी करता था. सोमवार को वह जोधपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गुजर रहा था, इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन से कट जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि चंदीप जल्द ही जोधपुर से अपने घर वापस आने वाला था, लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले ही यह दुखद खबर परिजनों तक पहुंच गयी. जैसे ही इस घटना की सूचना सोमवार की देर रात कांडी स्थित उसके पैतृक आवास पर मिली, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस घटना के बाद से शोक की लहर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >