गढ़वा : बेटियों की शादी से लेकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बनखेता में चला अभियान

गढ़वा के बनखेता गांव में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने दहेज, भ्रूण हत्या और डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया.जानिए पूरी खबर.

गढ़वा. जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की ओर से बुधवार को रमना प्रखंड के बनखेता गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लोगों को सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूक किया गया.

सनातन धर्म में बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा

फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म में बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से अनाथ, गरीब और असहाय बच्चियों की शादी कराई जाती है. इसे संस्था अपना सौभाग्य मानती है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : SIR विसंगति को लेकर परती कुश्वानी में लगा विशेष शिविर, दस्तावेजों की हुई जांच

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के साथ डायन प्रथा समाप्त करने, भ्रूण हत्या रोकने और दहेज प्रथा खत्म करने के लिए जागरूक किया गया. संस्था के सदस्यों ने लोगों से इन कुरीतियों के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने की अपील की. कार्यक्रम में संस्था के सदस्य रमेश कुमार, लक्ष्मण राम, सोनी देवी, ऊषा देवी, तारा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >