हरिहरपुर. ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. रेंजर प्रमोद कुमार के निर्देश पर पहुंची विभागीय टीम ने अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार मझिगांवा गांव में बिना अनुमति के आरा मिल संचालित होने की सूचना वन विभाग को मिली थी. सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान आरा मिल में लगे उपकरणों को जब्त कर लिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी कटाई व आरा मिल संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. विभाग ने लोगों से वन संरक्षण कानून का पालन करने की अपील की है.
अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त, उपकरण जब्त
अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त, उपकरण जब्त
