जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
गढ़वा: जायंट्स सेवा सप्ताह के तीसरे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के बैनर तले ग्राम आदर्श नगर सुखबाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति उनमें रुचि और उत्साह बढ़ाना था.
पेंसिल, कॉपी समेत अन्य सामग्री वितरित
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑफिसर सह प्रोजेक्ट स्पॉन्सर डॉ. अशोक सोनी ने बच्चों के बीच पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया.
ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉकर के लिए बंद है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, 18 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू, जानें वजह
शिक्षा में सहयोग करना सामाजिक दायित्व
इस अवसर पर डॉ. अशोक सोनी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है. आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों और सामाजिक संस्थाओं को बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सहयोग के लिए आगे आना चाहिए.
सेवा सप्ताह के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रम
जायंट्स ग्रुप की ओर से बताया गया कि सेवा सप्ताह के तहत समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर जायंट्स ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष इंटरनल अमित शर्मा, उपाध्यक्ष एक्सटर्नल दीपक कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी, सुमित कुमार, गौतम जायसवाल, शिवम कुमार तथा आंगनबाड़ी शिक्षिका ममता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- गांधी जयंती पर बानो के बांकी में होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, 1 अक्टूबर तक होगा नामांकन
