श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर ऊंटारी थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार का गढ़वा स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण बंशीधर मंदिर और राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.
श्री बंशीधर मंदिर में किया गया सम्मान
श्री बंशीधर मंदिर में श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपेंद्र कुमार को श्री बंशीधर जी की तस्वीर और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों और अन्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें- रांची के करमटोली तालाब के पास बनेगा झारखंडी फूड मार्केट, नाइट मार्केट की भी तैयारी
14 माह की सेवा को बताया सौभाग्य
उपेंद्र कुमार ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में 14 माह तक सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे. मौके पर अमर सिंह, कौशल दुबे, अविनाश दुबे, पुजारी श्रीकेश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
