गढ़वा सदर अस्पताल में डीसी का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिली महिला डॉक्टर

Garhwa News: गढ़वा सदर अस्पताल में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया. डीसी ने इमरजेंसी वार्ड, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की भी जांच की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. रात के वक्त अचानक उपायुक्त की गाड़ी सदर अस्पताल परिसर में रुकते ही वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. 

इमरजेंसी वार्ड से शुरू हुई जांच 

अस्पताल पहुंचते ही उपायुक्त मिश्रा ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड और विभिन्न वार्डों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. उन्होंने अस्पताल के आधिकारिक ऑन-ड्यूटी रोस्टर को मंगाकर तैनात चिकित्सकों के नाम का मिलान किया. जांच के दौरान रोस्टर के अनुसार तैनात एक महिला चिकित्सक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं. इसे कार्य में घोर लापरवाही मानते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही गहरी नाराजगी जताई और सिविल सर्जन को उक्त अनुपस्थित महिला डॉक्टर के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया.

साफ-सफाई पर भी फटकार

उपायुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेते हुए स्टोर में जरूरी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिया कि मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही मिलनी चाहिए. अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा.

क्या कहा डीसी ने? 

गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. रोस्टर के बावजूद अगर चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है. आम जनता को ससमय इलाज मिलना पहली प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >