घूमने निकले एक युवक सहित 4 नाबालिग पनघटवा डैम में डूबे, 3 की बची जान, एक लापता

गढ़वा के पनघटवा डैम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नहाने गए एक युवक समेत तीन नाबालिग गहरे पानी में डूबने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से तीन को बचा लिया गया, लेकिन एक युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. उसकी तलाश जारी है.

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

डंडई (गढ़वा): शनिवार को पनघटवा डैम में नहाने के दौरान एक युवक समेत 3 नाबालिग गहरे पानी में डूब गए. चारों को डैम में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया. बचाए गए तीनों नाबालिगों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं लापता अन्य युवक की तलाश में स्थानीय लोग डैम में लगातार खोजबीन कर रहे हैं.

घूमने की बात कहकर घर से निकले थे चारों

लापता युवक की पहचान डंडई गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र निलेश कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, डैम में डूबने से सुरक्षित बाहर निकाले गए 3 नाबालिगों की पहचान संजय प्रसाद के पुत्र आदर्श कुमार (17 वर्ष), आयुष कुमार (14 वर्ष) और प्रदीप कुमार के पुत्र श्लोक कुमार (13 वर्ष) के रूप में की गई हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को घर से घूमने की बात कहकर चारों लोग निकले थे. इस दौरान वे पनघटवा डैम पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए.

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गहरे पानी में जाते ही डूबने लगे सभी

नहाने के दौरान चारों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी में उतरकर बचाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आदर्श, आयुष और श्लोक को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन निलेश का कहीं पता नहीं चल सका. इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई.

तीन की सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

डैम से बाहर निकाले गए तीनों नाबालिग को स्थानीय लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उनकी जांच के बाद इलाज शुरू किया. घटना की जानकारी मिलते ही तीनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. वहीं निलेश के लापता होने की सूचना मिलने पर उसके परिजन डैम के पास पहुंचे. बेटे के लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- गुमला में वज्रपात का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल; पांच पशुओं की मौत

गहरे पानी में लापता निलेश की तलाश जारी

निलेश की तलाश में स्थानीय लोग डैम के आसपास पानी में खोजबीन कर रहे हैं. पानी की गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही डैम क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुट गए. स्थानीय लोग लगातार लापता निलेश की खोजबीन में जुटे हैं और उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.

जलाशयों में नहाते समय सावधानी जरूरी

डैम, तालाब और अन्य जलाशयों में नहाने के दौरान पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है. खासकर बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों पर नहाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >