SIR 2026: गढ़वा में एक दिन में 548 आवेदन, 19 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम सूची

गढ़वा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका है. जानें अब तक कितने आवेदन आए और कब प्रकाशित होगी अंतिम सूची.

गढ़वाः विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गढ़वा जिले में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच रही है. 19 सितंबर को गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 548 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 216 आवेदन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, 229 आवेदन दर्ज विवरण में सुधार और 103 आवेदन नाम हटाने से संबंधित हैं. एक दिन में बड़ी संख्या में आवेदन आने से स्पष्ट है कि मतदाता सूची को लेकर लोगों की सक्रियता बनी हुई है.

गढ़वा विधानसभा में 284 आवेदन

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 19 सितंबर को फार्म-6 के 107 आवेदन प्राप्त हुए. ये मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने से संबंधित हैं. इसके अलावा नाम हटाने के लिए 58 फार्म-7 और मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार के लिए 118 फार्म-8 जमा किए गए. वहीं, एक फार्म-6ए भी प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉकर के लिए बंद है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, 18 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू, जानें वजह

भवनाथपुर में 269 आवेदन आए

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज रही. यहां 19 सितंबर को फार्म-6 के 109, फार्म-7 के 45 और फार्म-8 के 111 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा चार फार्म-6ए भी आए. दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 19 सितंबर को फार्म-6 के 216, फार्म-7 के 103 और फार्म-8 के 229 आवेदन प्राप्त हुए.

नाम जोड़ने के आवेदन 20 हजार के पार

18 सितंबर तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों से फार्म-6 के 19,797 आवेदन प्राप्त हो चुके थे. 19 सितंबर को मिले 216 आवेदनों को जोड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 20,013 हो गई है. वहीं, फार्म-8 के आवेदन 18 सितंबर तक 12,874 थे, जो 19 सितंबर को मिले 229 आवेदनों के बाद बढ़कर 13,103 हो गए हैं. फार्म-7 के भी 19 सितंबर को 103 नए आवेदन प्राप्त हुए.

30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है. निर्वाचन विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निबटारा 14 अक्तूबर तक किया जाएगा. इसके बाद 19 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. मतदाताओं के पास अभी भी मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका है.

ये भी पढ़ें- वरीय लेखा अधिकारी के आवास से 60 लाख की संपत्ति के कागजात जब्त, CBI की जांच तेज

एक नजर में आंकड़े

216 - एक दिन में नाम जोड़ने के आवेदन

229 - एक दिन में विवरण सुधार के आवेदन

103 - नाम हटाने से जुड़े आवेदन

20,013 - 19 सितंबर तक नाम जोड़ने के कुल आवेदन

13,103 - 19 सितंबर तक सुधार के कुल आवेदन

30 सितंबर - दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

19 अक्तूबर - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >