गढ़वा : पैदल गांव पहुंचे बीडीओ, जन चौपाल में सुनी समस्याएं और कई मामलों का किया समाधान

मझिआंव बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया.

मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को लोका, मझगावां और बरछाबांध क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.

खराब सड़कों पर जताई नाराजगी

बरछाबांध में बदहाल गलियों और सड़कों की स्थिति देखकर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा के माध्यम से जरूरत वाली योजनाओं को शामिल किया जाए. नई जगहों पर मिट्टी-मोरम और पुरानी सड़कों पर जीएसबी सड़क का निर्माण कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : धुरकी में सड़क की बदहाली पर गरमाई राजनीति, दीपक प्रताप देव ने विधायक से पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

जल्द कार्रवाई का आश्वासन

आपसी विवाद के कारण एक रास्ते को घेरकर आवागमन बंद किए जाने की शिकायत भी बीडीओ के पास पहुंची. उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को समझाया. इसके बाद अवरोध हटवाकर रास्ता खुलवाया गया. वहीं, आहर की मेड़ बांधने से धान के खेत में पानी भरने की शिकायत पर भी उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.

स्कूल में शिक्षक और छात्र मिले अनुपस्थित

बीडीओ ने एक प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया. निर्धारित समय के बाद भी शिक्षक और छात्र अनुपस्थित मिले. ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने संबंधित शिक्षक को कड़ी फटकार लगायी. बीडीओ ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं. इसलिए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहना चाहिए और समय पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: JMM का गढ़वा विधायक पर हमला, बोले- मृत मंत्री पर अमर्यादित बयान निंदनीय

पीड़ित को मुआवजा दिलाने की पहल

क्षतिग्रस्त मकान के कारण प्लास्टिक की झोपड़ी में रहने वाले एक पीड़ित की समस्या भी बीडीओ के सामने रखी गई. उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने के लिए तत्काल आवेदन देने को कहा.बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर समझकर उनके समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >