20 हजार नकद समेत एक लाख की चोरी

डंडई (गढ़वा) : डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव निवासी प्रेमन गुप्ता के घर से अज्ञात चोरों ने 20 हजार नकद समेत एक लाख के जेवर तथा जमीन के कागजात की चोरी कर ली. समाचार के अनुसार प्रेमन प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी पौधरिया देवी छठ पर्व करने बिहार के देव गये हुए थे. वहां […]
डंडई (गढ़वा) : डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव निवासी प्रेमन गुप्ता के घर से अज्ञात चोरों ने 20 हजार नकद समेत एक लाख के जेवर तथा जमीन के कागजात की चोरी कर ली. समाचार के अनुसार प्रेमन प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी पौधरिया देवी छठ पर्व करने बिहार के देव गये हुए थे.
वहां से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके घर में रखे नकद, जेवर व जमीन के कागजात गायब हैं. प्रेमन ने बताया कि उसने मेहनत-मजदूरी करके पत्नी के आंख का इलाज कराने के लिए 20 हजार रुपया जमा किया था. उसे इलाज कराने दिल्ली ले जाना था. लेकिन अब वह पत्नी का इलाज नहीं करा पायेगा. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




