East singhbhum News : गालूडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बारिश से बाइक के स्किट करने से हाइवे पर गिरे थे दोनों, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचला, घर लौट रहे थे युवक

गालूडीह. गालूडीह थाना से कुछ दूरी पर शनिवार शाम को हाइवे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी दीपक मुर्मू और राजू रुहीदास दोनों बाइक (जेएच-05 बीडी-9594) पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान गालूडीह के पास हाइवे पर उनकी बाइक बारिश के कारण स्किट कर गयी, जिससे दोनों हाइवे पर ही गिर गये. इस दौरान पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया.

दुर्घटना में राजू रुहीदास की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में राजू रुहीदास की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दीपक मुर्मू घायल अवस्था में तड़पता रहा. सूचना पाकर 100 नंबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची. उन्होंने तत्काल खून से लथपथ घायल दीपक मुर्मू को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >