East Singhbhum News : चाकुलिया से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

सीओ और थाना प्रभारी ने गश्ती के दौरान पकड़ा

चाकुलिया.

चाकुलिया रेलवे अंडर ब्रिज पर अंचलाधिकारी नवीन पूर्ति व थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहा. ट्रैक्टर के इंजन व डाला में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था. ट्रैक्टर के आगे बोर्ड में समाजवाद, अंतर्राष्ट्रीय माझी सरकार किसान लिखा है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. खनन विभाग को सूचना दी गयी है. सीओ के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. चाकुलिया थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लाल रंग के बोर्ड लगे दो ट्रैक्टर से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है. यह चर्चा का विषय बन गया है.

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टरों से दिन भर बालू की हो रही है अंधाधुंध ढुलाई

चाकुलिया में प्रतिदिन चंदनपुर व श्यामसुंदरपुर क्षेत्र से अवैध तरीके से बालू की ढुलाई की जा रही है. प्रतिदिन 100 से भी अधिक ट्रैक्टरों में बालू का परिवहन किया जा रहा है. बालू माफिया में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के खनन विभाग की टीम शाम होते ही कई क्षेत्रों में छापामारी अभियान चला रही है. दूसरी और सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर से बालू की अंधाधुंध ढुलाई की जा रही है. बालू माफिया द्वारा बालू की अवैध कीमत भी वसूली की जा रही है. चंदनपुर एवं श्यामसुंदरपुर नदी घाट में भी बालू माफिया का अवैध कब्जा है. इन सब में खास बात यह है कि जिन ट्रैक्टरों में बालू की ढुलाई लाई हो रही है. उनमें से एक भी ट्रैक्टर के इंजन और डाला में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं रहता है. जिस कारण पकड़े जाने पर पुलिस की ओर से एफआइआर करने में परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >