East singhbhum News : विद्यार्थियों ने तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली

मुसाबनी के बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चला तंबाकू नियंत्रण अभियान

मुसाबनी. मुसाबनी के बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत तंबाकू का उपयोग नहीं करने की सामूहिक शपथ दिलायी गयी. इसके उपरांत कक्षा 4 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन बनाये. तंबाकू नियंत्रण पर पोस्टर बनाने वाले छात्र गौरव पात्र, सुमित कैवर्त, छात्रा चित्रा बेरा, भूमिका पात्र, खुशी रानी व शिफा नाज को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किया. मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमी सरकार ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को बंद करना, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगाना, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को तंबाकू की बिक्री पर रोक व शिक्षण संस्थाओं के आस पास तंबाकू की बिक्री पर रोक का नियम है. उन्होंने कहा शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, बस चालकों और कर्मचारियों तथा आगंतुकों को समेत सभी को तंबाकू उत्पादों के उपयोग की अनुमति नहीं है. जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >