East Singhbhum News : 20 किमी पैदल चल ब्लॉक पहुंचीं सबर महिलाएं, बीडीओ से आवास की राशि मांगी

बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर की सबर महिलाएं परेशान, प्रधानमंत्री जन मन योजना के आवास की दूसरी किस्त का इंतजार

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर गांव की लगभग आधा दर्जन सबर महिलाएं गुरुवार को 20 किमी दूरी तय कर घाटशिला प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं. बीडीओ यूनिका शर्मा से मिलकर लिखित आवेदन सौंपा. महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का पैसा दिलाया जाये, ताकि घर बना सकें. सबर महिलाओं ने कहा कि प्रथम किस्त की राशि का कार्य पूरा हो गया है. दूसरी किस्त दिलाने की मांग की. सबर महिला को बात को सुनकर बीडीओ ने प्रखंड के कर्मियों के प्रति काफी नाराजगी जतायी. बीडीओ ने सबर महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप लोगों को ब्लॉक आने की आवश्यकता नहीं है, जियो टैग होते ही बैंक अकाउंट में पैसे चले जायेंगे. बीडीओ ने कहा कि अगर घाटशिला प्रखंड की 22 पंचायत में किसी योजना में अगर कोई पैसे की मांग करता है, तो प्रखंड मुख्यालय में लिखित रूप से शिकायत करें. निश्चित रूप से कार्रवाई होगी. मौके पर कान्हू सबर, धीरेन सबर, गणेश सबर, छोटू सबर, सकूल सबर, शकरी सबर, त्रिसटो सबर, बुधनी सबर, पत्नी सबर उपस्थित थे. प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आवास में दो लाख व मनरेगा से 94 दिनों का मेंडैज देने का प्रावधान है. प्रथम किस्त में 30 हजार, द्वितीय किस्त 50 हजार तथा तृतीय किस्त में एक लाख, चतुर्थ किस्त में 20 हजार देना है. आवास कार्य पूरा हो जाने पर अलग से शौचालय के लिए 12 हजार देने का प्रावधान है. सरकार द्वारा विद्युत कनेक्शन भी देने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >