Ramdas Soren News: 2005 में झामुमो से इस्तीफा देकर निर्दलीय लड़ गये थे विधानसभा चुनाव

Ramdas Soren News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन कभी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ गये थे. 35 हजार वोट लाकर उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें विधायक बनने का माद्दा है. बात वर्ष 2005 की है. झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन था. घाटशिला सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी. रामदास चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन टिकट नहीं मिला. झामुमो जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर वह निर्दलीय चुनाव लड़ गये थे. इसके बाद 3 बार विधायक बने.

Ramdas Soren News| घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), मो परवेज : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र रामदास सोरेन की राजनीतिक जमीन है. यहीं से उन्होंने असल राजनीति शुरू की. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष रहते पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो वर्ष 2005 में बागी बन गये थे. पद और पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूद गये. हालांकि, तब वह चुनाव हार गये. 35 हजार वोट लाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी आगे की राजनीति कैसी होने वाली है.

2005 में कांग्रेस से गठबंधन की वजह से नहीं मिला टिकट

वर्ष 2005 में झामुमो का कांग्रेस के साथ गठबंधन था और तब प्रदीप बलमुचु इस सीट से चुनाव लड़े थे. इसके बाद वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो ने रामदास सोरेन को पार्टी का टिकट दिया और पहली बार वह विधायक बने. फिर वर्ष 2014 में भाजपा के लक्ष्मण टुडू से चुनाव हार गये. हारने के बाद भी वह अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे.

2019 और 2024 में लगातार दो बार घाटशिला से जीते

वर्ष 2019 में जब पार्टी ने टिकट दिया, तो उन्होंने भाजपा से यह सीट छीन ली. वर्ष 2024 में तीसरी बार भारी मतों से जीतकर घाटशिला के विधायक बने. विधानसभा चुनाव से पहले कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन ने झामुमो से रिश्ता तोड़ा, तो रामदास सोरेन के लिए मंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया.

इसे भी पढ़ें : Ramdas Soren Biography : 44 साल का राजनीतिक जीवन, ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

मंत्री बनने पर Ramdas Soren के गांव में मना था जश्न

रामदास सोरेन को दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल था. रामदास सोरेन के पैतृक गांव घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र स्थित खरस्वती में जश्न मना और मिठाइयां बांटी गयीं थीं. पैतृक गांव खरस्वती में उनकी भाभी दुली सोरेन ने तब कहा था कि रामदास बाबू दोबारा मंत्री बने हैं. मेरा आशीर्वाद है, वे खूब आगे बढ़ें और झारखंड के गरीब-गुरबा की सेवा करें.

रामदास सोरेन सूट पहने हुए (बीच में). फोटो : प्रभात खबर

27 जुलाई को घाटशिला मांझी महाल सभा में हुए थे शामिल

रामदास सोरेन 27 जुलाई 2025 को घाटशिला में मांझी परगना महाल के सभा में शामिल हुए थे. महाल को उन्होंने अपने कोष से बोलेरो वाहन दिया था. आदिवासी स्वशासन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास किया था. इसके बाद वे रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गये थे. दिल्ली से लौटने पर कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए. इसके बाद जमशेदुपर आये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 अगस्त को बाथरूम में गिर गये थे रामदास सोरेन

जमशेदपुर में 2 अगस्त को सुबह-सुबह वह अपने बाथरूम में गिर गये और उनके सिर में गंभीर चोट आयी. सिर के अंदर बहुत खून बह गया. ब्लड क्लॉटिंग भी हो गयी. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एयरलिफ्ट करके उन्हें दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उनको बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे.

4 अगस्त को दिल्ली में ही शिबू सोरेन का हुआ था निधन

जिस रामदास सोरेन को जिस दिन एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया, उस समय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भी हालत गंभीर थी. वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे. 4 अगस्त को शिबू सोरेन को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था. 5 अगस्त को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार हुआ था.

शिबू सोरेन के दशकर्म के दिन रामदास ने ली अंतिम सांस

नेमरा गांव में दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म के दसवें दिन रामदास सोरेन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. स्वतंत्रता दिवस के दिन वह जीवन-मृत्यु के बंधनों से आजाद हो गये. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां किया जायेगा. रामदास सोरेन का पूरा परिवार दिल्ली में ही है.

लगातार रामदास के साथ रहे कुणाल षाड़ंगी

बहरागोड़ा के पूर्व झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी लगातार दिल्ली में रहकर रामदास सोरेन का अपडेट ले रहे थे. वही मीडिया को भी उनका हेल्थ अपडेट देते थे. आज जब दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामदास का निधन हुआ, तो पहले उनके बड़े बेटे ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. इसके बाद कुणाल षाड़ंगी ने भी ट्वीट करके झारखंड के शिक्षा मंत्री के निधन की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

गुरुजी के दशकर्म पर परंपरा निभाती दिखीं कल्पना सोरेन, संस्कार भोज की तैयारी पूरी

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, मुंडन के वक्त नम हुईं आंखें, नेमरा में पुत्रधर्म के साथ निभा रहे राजधर्म

Viral Video: जंगल के राजा को सड़क पर हाथी ने पटक-पटककर मारा, दूर से ही देखता रहा शेरों का झुंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >