East Singhbhum News : चार धाम यात्रा के नाम पर महिला से 77,400 रुपये की साइबर ठगी

फर्जी वेबसाइट बनाकर हेलीकॉप्टर, टैक्सी व गेस्ट हाउस बुकिंग का झांसा

नरवा/जादूगोड़ा.

यूसिल की तुरामडीह माइंस में कार्यरत डी लता साइबर ठगी की शिकार हो गयी. जालसाजों ने चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर उनसे कुल 77,400 रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता शनिवार को मामला दर्ज कराने सुंदरनगर थाना गयी थी. वहां से साइबर थाना में मामला दर्ज करने की सलाह दी गयी. पीड़िता डी लता इंटरनेट पर केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की जानकारी खोज रही थी. इसी दौरान उन्हें एक आकर्षक वेबसाइट और मोबाइल ऐप मिला, जिसमें ””””तुरंत कन्फर्मेशन”””” का दावा किया गया था. वेबसाइट पर दिए गये ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को एक अधिकृत ट्रैवल एजेंसी का प्रतिनिधि बताया.

ठगों ने पीड़िता को भरोसे में लेकर केदारनाथ-बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, टैक्सी सुविधा और विशेष गेस्ट हाउस बुकिंग, अनिवार्य यात्रा बीमा के नाम पर 77,400 रुपये का भुगतान कराया. जैसे ही रुपये का भुगतान हुआ, ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया. इसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >