East Singhbhum News : करण स्पोर्टिंग को हरा बबलू स्पोर्टिंग चैंपियन

विजेता बबलू स्पोर्टिंग को एक लाख व उपविजेता करण स्पोर्टिंग को 70 हजार रुपये नकद मिले

पोटका.

पोटका के एनवाइसी बड़ा सिगदी में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मैच करण स्पोर्टिंग और बबलू स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. इसमें करण स्पोर्टिंग को हराकर बबलू स्पोर्टिंग की टीम विजेता बनी. विजेता टीम को एक लाख रुपये व उपविजेता टीम को उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये देकर विधायक संजीव सरदार ने उत्साह बढ़ाया.

इस मौके पर संजीव सरदार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में अब खेल नीति लागू कर दी गयी है. इससे खिलाड़ियों को सीधी नौकरी और राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त लोगो को पेंशन दी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सरदार, अनिल सरदार, उपाध्यक्ष बलराम सरदार, सोनाराम सरदार समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >