East Singhbhum News : गरीबों को न्याय दिलाने में तत्पर है विधिक सेवा प्राधिकार : एसडीजेएम

धालभूमगढ़ में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर में 96 लाख की परिसंपत्तियां वितरित

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार ने विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर लगाया. यहां अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) दिनेश कुमार बाउरी उपस्थित रहे. सभी विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. एसडीजेएम दिनेश कुमार बाउरी के हाथों लगभग 96 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसके पूर्व एसडीजेएम, बीडीओ बबली कुमारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. एसडीजेएम ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार गरीबों तक न्याय पहुंचाने में तत्पर है. महात्मा गांधी के ग्राम न्यायालय की परिकल्पना को साकार कर रहा है. हर गरीब को न्याय दिलाना उद्देश्य है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कभी भी हताश न हों. तनाव में ना रहें. इसके पूर्व अधिवक्ता सुप्रीति अधिकारी, सहायक अलंकार तमाडिया, बीडीओ बबली कुमारी ने अपने विचार रखे. एसडीएम ने तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, पांच को पेंशन स्वीकृति पत्र, तीन को परिवार हित लाभ योजना, 10 को सोना सोबरन धोती साड़ी योजना से धोती-साड़ी वितरण किया. तीन लोगों को एक-एक लाख केसीसी स्वीकृति पत्र दिया. मौके पर सीडीपीओ माया रानी, बीएचओ डॉ प्रतिमा कुमारी, उप प्रमुख सुकरा मुंडा, पंसस रामजीत हेंब्रम, मुखिया बिलासी सिंह, ममता मुंडा, चंपारानी मुर्मू, उमा भूमिज, जेइ अखिलेश कुमार, पीयूष मंडल, विक्रम बोदरा, वरन कुजूर, सुशीला सोरेन, पीएलवी तारकनाथ साव एवं भोलानाथ साव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >