गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के आसनबनी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पंडित रघुनाथ मुर्मू अंचार क्लब ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. इस दौरान परंपरा के साथ ढोल- नगाड़े बजाकर और नृत्य से मंत्री को स्वागत किया गया. मंत्री रामदास ने कहा समाज के लोगों को अपनी संस्कृति को बचाना जरूरी है. यह गर्व की बात है. खेल और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ रहा है. खिलाड़ियों को सरकार हर तरह सुविधा देने के लिए तत्पर है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल के माध्यम से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं. प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलता है.
झिलिक मिलिक एफसी की टीम बनी विजेता
मालूम हो कि गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया. मंत्री रामदास सोरेन के हाथों विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. फाइनल मैच में झिलिक मिलिक एफसी की टीम सुपर स्टार एफसी की टीम को हराकर विजेता बनी. वहीं, तृतीय स्थान पर मुर्मू एफसी खेजुरदाढ़ी और चतुर्थ स्थान पर डीएमएफसी टीम रही. विजेता टीम को 25 हजार, उप विजेता को 19 हजार, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही दोनों टीमों को साढ़े नौ हजार कर नकद देकर पुरस्कृत किया गया.ये थे मौजूद
क्लब के अध्यक्ष सुनील टुडू, ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा, झामुमो नेता कान्हू सामंद, जगदीश भकत, अर्जुन हांसदा, कालीपद गोराई, भोगान मुर्मू ,विमल कर्मकार, दिलीप मुर्मू, राजीव मंडल, अंपा हांसदा, सोनाराम सोरेन आदि.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
