विधानसभा चुनाव की वजह से छठ में बिहार से लौटना होगा मुश्किल, बस मालिकों ने की ये डिमांड

Jharkhand Election 2024: बस मालिकों ने जिला प्रशासन को बताया कि उनको लोकसभा चुनाव का पैसा भी नहीं मिल पाया है. पिछली बार 310 से अधिक बसें ली गयी थी.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने बस मालिकों की बैठक बुलायी. इस बैठक में बस मालिकों के एसोसिएशन को कहा गया है कि चुनाव को सुचारु रूप से संपादित कराने के लिए कम से कम 400 बसें उपलब्ध करायें.

9 से 13 नवंबर तक 400 बस जमा कराने का निर्देश

प्रशासन ने कहा है कि 400 बसें 9 से 13 नवंबर तक उपलब्ध करा दें. इसके बाद बसें वापस की जायेंगी. इस पर बस मालिकों ने जिला प्रशासन को बताया कि उनको लोकसभा चुनाव का पैसा भी नहीं मिल पाया है. पिछली बार 310 से अधिक बसें ली गयी थी, लेकिन उसके पैसे का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है. अब एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के लिए बसें मांगी जा रही हैं.

2-3 दिन में बस मालिकों के अकाउंट में भेज दिए जाएंगे पैसे

पूर्वी सिंहभूम प्रशासन ने कहा है कि वे लोग इस मसले पर गंभीर हैं और दो से तीन दिनों में पैसे सभी ब मालिकों के बैंक अकाउंट में भेज दिए जाएंगे. बस एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय शर्मा ने बताया कि हम लोग हमेशा चुनाव में सहयोग किये हैं. इस बार भी सहयोग करेंगे.

फेस्टिव सीजन में बसों की डिमांड होगी ज्यादा

बस मालिकों ने यह भी कहा कि चूंकि उस वक्त फेस्टिव सीजन होगा और डिमांड भी काफी ज्यादा होगी, इस कारण बसों को लेकर हमलोगों ने कहा है कि बसों की संख्या थोड़ी कम की जाए, ताकि यात्रियों को भी कोई दिक्कत नहीं हो. खासतौर पर बिहार जाने वाली बसों को राहत देने की मांग की गयी. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर कोई बात नहीं कही.

छठ में बसों की हो सकती है दिक्कत

चुनाव को देखते हुए बसें 9 से 13 नवंबर के बीच मांगी गयी हैं, लेकिन यह संभावना जतायी जा रही है कि छठ के मौके पर भी बसों को लेकर संकट हो सकता है. गांव जाने वालों को भले बस मिल जाए, लेकिन वापसी के समय उन्हें बस मिलेंगी, ऐसी उम्मीद नजर नहीं आती.

Also Read

Jharkhand Assembly Election: CM हेमंत व कल्पना 24 अक्टूबर को कर सकते हैं नामांकन, सीट शेयरिंग भी लगभग तय

BJP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा, हिमंता बिस्व सरमा ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इन सीटों पर लड़ेगा आजसू

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम से 24 अक्तूबर को परचा भरेंगे सरयू राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >