घाटशिला में गरजे अमित शाह- हेमंत सोरेन को हटाने के लिए नहीं, परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा

jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटशिला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हेमंत सोरेन को हटाने के लिए नहीं, परवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही है.

Amit Shah Jharkhand Visit|घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), संजीव भारद्वाज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला. कहा कि हेमंत सोरेन जी मुगालते में हैं कि भारीतय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें हटाने के लिए चुनाव लड़ रही है. अमित शाह ने कहा- अरे सोरेन बाबू, भाजपा आपको हटाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है. भाजपा झारखंड में परिवर्तन लाने के लिए चुनाव लड़ रही है.

परिवर्तन लाकर माटी-बेटी-रोटी को बचाना है – अमित शाह

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के नरसिंहगढ़ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन लाकर माटी, बेटी और रोटी को बचाना है. आदिवासियों की रक्षा भाजपा ही कर सकती है. आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए कड़ा कानून बनाएंगे. कोई उनकी जमीन नहीं छीन पाएगा. अगर किसी ने उनकी जमीन छीन ली है, तो उसे वापस दिलाएंगे.

घाटशिला में भाजपा की विजय संकल्प सभा.

चंपाई सोरेन ने लूटपाट का विरोध किया, तो सीएम पद से हटा दिया

चंपाई सोरेन ने झारखंड की बदलती डेमोग्राफी और लूटपाट का विरोध किया, तो उन्हें बेइज्जत करके मंत्रिमंडल से हटा दिया. झारखंड का दर्द बीजेपी ही समझ सकती है. यहां बंद पड़ी खदानों को खुलवाएंगे. युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे. उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को भी यहां दोहराया.

झारखंड में घट रही है आदिवासियों की आबादी

अमित शाह ने कहा कि पूरे झारखंड में आदिवासियों की आबादी घट रही है, क्योंकि यहां बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं. हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठ को रोकना नहीं चाहते हैं. आप यहां भाजपा की सरकार बना दो, हम घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाल देंगे.

Also Read

अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, कहा- ऐसा झारखंड बनाएंगे, किसी को नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर

रांची में अमित शाह का ऐलान- सहारा के निवेशकों की पाई-पाई वापस करवाएगी भाजपा की सरकार

हेमंत सोरेन जी, झारखंड के युवा आक्रोशित हैं, आपको ढूंढ़ रहे हैं, रांची में बोले अमित शाह

झारखंड में लागू होगी समान नागरिक संहिता, आदिवासी रहेंगे उससे बाहर : अमित शाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >