आंधी तूफान से घर क्षतिग्रस्त, मुआवजा की मांग

आंधी तूफान से घर क्षतिग्रस्त, विधवा महिला को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग

जमशेदपुर:

तेज आंधी तूफान में गत 11 मार्च को धालभूमगढ़ के चार चक्का पंचायत की एक विधवा महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया. घर टूट जाने के बाद से विधवा महिला पेड़ की छांव में रहने का विवश है. बुधवार को सामाजिक सेवा संघ के द्वारा समाजसेवी राजा कालिंदी के नेतृत्व में उचित मुआवजा देने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त होने की लिखित जानकारी धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी एवं बीडीओ को दी गयी है. बावजूद कोई मदद नहीं मिल पायी. मौके पर संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, झारखंड आंदोलनकारी नेता सपन करवा, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद लोहरा, समाजसेवी राजा कालिंदी, तपन महतो, सौरव दास, रामदास मुर्मू, शिवलाल लोहरा, बहादुर शर्मा, छोटे सरदार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >