East Singhbhum News : घाटशिला में हेरिटेज विलेज, कोल्ड स्टोरेज व कचरा निष्पादन केंद्र जल्द शुरू होंगे : डीडीसी

डीडीसी ने रुर्बन मिशन की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने रविवार को घाटशिला में कई योजनाओं का निरीक्षण किया. काशिदा और धरमबहाल पंचायत में कार्य प्रगति देखी. उन्होंने काशिदा के चेंगजोड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रुर्बन मिशन से बने पर्यटन स्थल व हेरिटेज विलेज और बरडीह में बने कोल्ड स्टोरेज, धरमबहाल व प्रखंड मुख्यालय के निकट कचरा निष्पादन केंद्र का निरीक्षण किया.

उन्होंने ने कहा कि कशीदा स्थित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए बने हेरिटेज विलेज तथा काशिदा के बरडीह में 500 एमटी क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज, धरमबहाल और प्रखंड मुख्यालय में बने कचरा निष्पादन केंद्र को जल्द चालू किया जायेगा. मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक चालू करने की योजना है.

कोल्ड स्टोरेज संचालन को पांच साल का टेंडर होगा

घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा को निर्देश दिया कि 5 साल के लिए कोल्ड स्टोरेज की टेंडर योजना तैयार किया जाये. इसमें ट्रांसफॉर्मर लगाने का योजना बनी है. जिला से दो ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराये जायेंगे. जिसके नाम से 5 साल का टेंडर होगा, उसी के नाम से विद्युत कनेक्शन करना बेहतर रहेगा. जिला परिषद के बैठक में भी इस मामले पर विचार करेंगे. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज विलेज की सफाई पर ध्यान देने की बात कही. कचरा निष्पादन केंद्र के आस पास झाड़ियों की सफाई के निर्देश दिये.

मार्केट कॉम्प्लेक्स शुरू होगा, जर्जर भवन तोड़ नये बनेंगे

घाटशिला के सांडपुरा में बने मार्केट कॉम्प्लेक्स (84 दुकानें) चालू करने की दिशा में पहल हो रही है. उसकी सफाई चल रही है. डीडीसी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जायेगा. जर्जर भवनों की सूची बनायें और प्रस्ताव भेजें. जेएसएलपीएस के बीपीएम मोतीलाल बेसरा को निर्देश दिया कि कचरा निष्पादन केंद्र का संचालन के लिए महिला समिति का चयन करें.

मौके पर जिला पर्यटन पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, सहायक अभियंता प्रताप कुमार मोहंती, परियोजना पदाधिकारी शीतल तिर्की, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, गौरव गुप्ता, हरे कृष्णा मंडल समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >