मुसाबनी. आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 4 व 5 मार्च को राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगी. उक्त आयोजन महिला दिवस पर पंचायती राज मंत्रालय करेगा. पूर्वी सिंहभूम जिले से एकमात्र मुखिया दुलारी सोरेन का चयन हुआ है. झारखंड के विभिन्न आकांक्षी प्रखंडों से कुल नौ महिला मुखिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. जानकारी के अनुसार, दुलारी सोरेन नयी दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में अपने अनुभवों को साझा करेंगी. सम्मेलन में महिलाओं के विकास, महिला सशक्तीकरण, पंचायतों के विकास आदि पर चर्चा होगी.आकांक्षी जिला कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक झा ने कहा कि मुखिया दुलारी सोरेन सम्मेलन में भाग लेकर जिले के मुखिया के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी. दुलारी 3 मार्च को रांची से दोपहर ढाई बजे विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी. सम्मेलन में भाग लेकर 5 मार्च को वापस लौटेंगी. जानकारी हो कि तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन वर्ष 2016 में नयी दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय से राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सम्मान समारोह में उपायुक्त के साथ सम्मानित हो चुकी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
