घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश सोरेन की रिकॉर्ड तोड़ जीत, BJP के बाबूलाल को बुरी तरह दी पटखनी

Ghatshila By Election Result 2025: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक वोटों से हराया. झामुमो पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए था.

Ghatshila By Election Result 2025, पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को शानदार जीत मिली है. झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 66270 वोट मिले. जबकि सोमेश चंद्र सोरेन को 104794 वोट मिले हैं. तीसरे स्थान पर रहने वाले जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 11542 वोट मिले. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे जो कि अंत तक कायम रहा.

काउंटिंग के बीच में ही कैंप छोड़ दिया था बीजेपी प्रत्याशी ने

लगातार पिछड़ने के बाद बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने काउंटिंग के बीच ही कैंप छोड़ दिया था. इसके बाद धीरे धीरे सभी कार्यकर्ता निकल गये. 10वें राउंड के बाद से झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था. घाटशिला विधानसभा चुनाव में ये झामुमो की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन अपना अपना पिछला प्रदर्शन ही दोहरा नहीं सके. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 75,910 वोट मिले थे तो वहीं, पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को 98,356 वोट मिले थे. हालांकि तीसरे स्थान पर रहने जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू ने अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर परफॉर्म किया है. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 8,092 वोट मिला था.

Also Read: धनबाद में बड़ा हादसा टला! खरनी ओवरब्रिज का स्लैब टूटा, बाल बाल बचे पुल के नीचे से गुजर रहे लोग

दोनों दलों ने जीत के लिए लगा दिया था पूरा जोर

घाटशिला उपचुनाव के लिए दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया था. बीजेपी की तरफ से चार-चार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन मैदान में जुटे थे. इसके अलावा भी ओडिशा और बंगाल के कई बड़े नेताओं ने आकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. वहीं, झामुमो की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ साथ कई मंत्रियों और विधायकों ने मोर्चा संभाल लिया था.

Also Read: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला धनबाद, 2 हिरासत में, कोयला विवाद में बाइक सवार बदमाशों का आतंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >