गालूडीह.
घाटशिला उप चुनाव समाप्त होते ही गालूडीह डैम के पास करीब 77 करोड़ की लागत से बनने वाले तटबंध का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है. बरसात में डैम के गेट बंद रहने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था. इससे काम प्रभावित हो गया था. फिर घाटशिला उपचुनाव के कारण भी काम प्रभावित रहा. अब बरसात और चुनाव बीत जाने से काम में फिर से बार तेजी आ गयी है. ज्ञात हो कि डैम के पश्चिम दिशा में गेट बंद होने और डैम में 94 मीटर आरएल पानी स्टोर करने पर कई गांव और खेत डूब जाते हैं. डूबे क्षेत्र को बचाने के लिए नदी के दोनों किनारे करीब तीन किमी से अधिक लंबा तक तटबंध का निर्माण हो रहा है. इस तटबंध निर्माण में ओडिशा सरकार की भी हिस्सेदारी है. परियोजना पदाधिकारी उम्मीद जता रहे हैं अगले वर्ष तक काम पूरा हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
