पोटका में पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के पोटका में रविवार सुबह एक डंफर चालक का शव पेड़ से लटकता मिला. इस मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. मृतक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है. मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रविवार को पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के सरमदा गांव के बाहर जुड़ी डूंगरी के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला. मृतक डंफर चालक बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद पुलिस ने चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिये एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

बता दें कि मृतक की पहचान सरमदा गांव के रहने वाले 51 वर्षीय माधव सरदार के रूप में की गयी है, जो पेशे से डंफर चालक था. मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ में लटका देने की आशंका जतायी है. हालांकि, पुलिस इस केस में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की छानबीन कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के घरवालों से भी बात की. मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये.

इसे भी पढ़ें अब सटीक टारगेट हासिल करना होगा और आसान, बीआईटी मेसरा में चल रहा मिसाइल पर शोध

सुबह काम पर जाने के लिये निकला था मृतक

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि माधव हर दिन सुबह घर से काम के लिये निकल जाता था. रविवार को भी वह काम पर जाने के लिये अहले सुबह घर से निकला. लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला. परिजनों ने कहा कि माधव एक मिलनसार व्यक्ति था, जो गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करने लगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पीएम आवास योजना के तहत 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य, 15 मई तक बढ़ी सर्वे तिथि

जल्द ही झारखंड में दस्तक देगा मॉनसून , जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की है संभावना

RIMS: अब हर दिन राउंड करेंगे अधीक्षक और उपाधीक्षक, बेहतर बनायी जायेगी अस्पताल की व्यवस्था

भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल का होगा विस्तार- मंत्री सुदिव्य सोनू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >