East singhbhum news : नसीब एफसी को हरा डीएम एफसी बना चैंपियन

धालभूमगढ़ : बीएमसी रोमाशोली की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

धालभूमगढ़. बीएमसी रोमाशोली की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका फाइनल मैच डीएमएफसी एवं नसीब एफसी छावड़िया के बीच खेला गया. मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. फाइनल मैच काफी रोचक एवं संघर्षपूर्ण रहा. अंतिम समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. अंत में पेनाल्टी शूटआउट से 5-4 से डीएमएफसी की टीम विजेता बनी. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 35 हजार नकद एवं उपविजेता को 25 हजार नकद देकर पुरस्कृत किया. इसके अलावा तृतीय स्थान पर फुटबॉल लवर एफसी एवं चतुर्थ स्थान पर मैजिक मोमेंट एफसी को 15-15 हजार नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर अर्जुन हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. उन्होंने सरकार की खेल नीति एवं खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी. टूर्नामेंट के आयोजन में कमेटी के नरेन सोरेन, श्याम चरण हांसदा, नारायण सोरेन, अंपा सोरेन, उदय हांसदा, मनोज हांसदा का सक्रिय योगदान रहा. इसके अलावा अतिथियों में चैतन्य मुर्मू, मुखिया विक्रम टुडू, कमल मंडल, ग्राम प्रधान श्याम चरण हांसदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >