पेंशन के लिए पंचायतों में लगा विशेष शिविर

धालभूमगढ़ : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बुधवार को विधवा, वृद्धा और अन्य पेंशनों की स्वीकृति के लिए विशेष शिविर लगायी गयी. बीडीओ पूनम कुजूर ने कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़, पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत में लगाये गये कैंप का निरीक्षण किया. कनास पंचायत मंडप में चालू सत्र में स्वीकृत विधवा पेंशन का आदेश पत्र 91 वर्षीय बसुमति मंडल के साथ […]
धालभूमगढ़ : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बुधवार को विधवा, वृद्धा और अन्य पेंशनों की स्वीकृति के लिए विशेष शिविर लगायी गयी. बीडीओ पूनम कुजूर ने कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़, पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत में लगाये गये कैंप का निरीक्षण किया. कनास पंचायत मंडप में चालू सत्र में स्वीकृत विधवा पेंशन का आदेश पत्र 91 वर्षीय बसुमति मंडल के साथ अन्य लोगों को निर्गत किया गया. पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की गयी कि शिविर में जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. उन्हें आवश्यक कागजातों के साथ पूर्ण रूप से भर कर कार्यालय में जमा करायें. मौके पर कानास पंचायत के मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह, वार्ड सदस्य गंगाधर पाल, बेहुला गोप, लुगू बास्के आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




