East Singhbhum News : धालभूमगढ़ के चोइरा से 4 हजार सीएफटी बालू जब्त, भंडारण कर रखा गया था

सुवर्णरेखा से बालू का खनन कर भंडारण कर रहे माफिया, रात में ट्रैक्टर व हाइवा से ऊंची कीमत पर बेचते हैं बालू

धालभूमगढ़. मोहलीशोल के चोइरा बस स्टैंड के पास गुरुवार को अवैध रूप से भंडारण कर रखे गये करीब 4 हजार सीएफटी बालू को खनन विभाग ने जब्त किया है. खनन निरीक्षक अरविंद उरांव ने पुलिस के साथ छापेमारी कर भंडारण कर रखे गये बालू को जब्त किया. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर बालू को जब्त किया गया है. उक्त बालू की निगरानी ग्राम प्रधान करेंगे. खनन निरीक्षक ने बताया कि जब्त बालू मोहलीशोल के टाटा साव का बताया जा रहा है. इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है. विदित हो कि क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा सुवर्णरेखा से अवैध रूप से बालू का खनन कर विभिन्न गांवों में भंडारण कर रखा गया है. रात के अंधेरे में हाइवा व ट्रैक्टरों से बालू को ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. खनन विभाग की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >