बंद खदानें चालू होने से बढ़ेगा रोजगार

मुसाबनी : एचसीएल की आइसीसी इकाई की मुसाबनी-घाटशिला क्षेत्र में बंद पड़ीं ताम्र खदानें अविलंब चालू करने और मऊभंडार के स्मेल्टर प्लांट आधुनिकीकरण की मांग पर गुुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नयी दिल्ली में मुलाकात की. मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मुसाबनी- घाटशिला क्षेत्र […]
मुसाबनी : एचसीएल की आइसीसी इकाई की मुसाबनी-घाटशिला क्षेत्र में बंद पड़ीं ताम्र खदानें अविलंब चालू करने और मऊभंडार के स्मेल्टर प्लांट आधुनिकीकरण की मांग पर गुुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नयी दिल्ली में मुलाकात की. मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मुसाबनी- घाटशिला क्षेत्र में खनिज संपदा का भंडार है. यहां कई ताम्र खदानें बंद पड़ीं हैं. इसे चालू करने से रोजगार, स्वरोजगार के साथ सरकार को राजस्व भी मिलेगा. तांबा पर आधारित अन्य उद्योगों का विकास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




