दूसरा मामला 15 अगस्त 2016 का

बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने बीते चार अगस्त की शाम रविसंस मॉल से लौट रही नाबालिग को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में बायपास रोड निवासी बिजय महाराणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के पा से घटना में इस्तेमाल बाइक (ओडी 09सी 6059) जब्त किया गया है. घटना में शामिल अन्य दो […]

बड़बिल : बड़बिल पुलिस ने बीते चार अगस्त की शाम रविसंस मॉल से लौट रही नाबालिग को लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म मामले में बायपास रोड निवासी बिजय महाराणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के पा से घटना में इस्तेमाल बाइक (ओडी 09सी 6059) जब्त किया गया है. घटना में शामिल अन्य दो अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. घटना गत चार अगस्त को उस वक्त घटी थी जब नाबालिक अपने जोड़ा निवासी फेसबुक मित्र से रविसंस मॉल में मिल कर लौट रही थी.

पुलिस ने उसके फेसबुक मित्र को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. घटना से तीन दिन पहले पीड़िता के माता-पिता जमशेदपुर गए हुए थे जिस दिन नाबालिग का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म हुआ, उसी शाम उसके माता पिता टाटा बड़बिल पैसेंजर से घर लौटे थे. दूसरी घटना 15 अगस्त 2016 की है. इसमें बेलकुंडी निवासी एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया था. एक वर्ष बाद आखिरकार बड़बिल पुलिस को मामले में सफलता मिली. आरोपी सान मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >