East Singhbhum News : छत्तीसगढ़ में करंट लगने से पोटका के युवक की मौत

शशांक गोप कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था

पोटका. पोटका के डाटोबेड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय शशांक गोप की छत्तीसगढ़ में करंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शशांक गोप छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वजरुन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मालवाहक वाहनों की बॉडी बनाने का काम करता था. शशांक गोप कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था. गुरुवार को ड्यूटी के दौरान शशांक गोप की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही डाटोबेड़ा में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार अब तक शशांक गोप का शव गांव नहीं पहुंचा है. गांव के लोग व परिजन शशांक गोप का शव लाने बिलासपुर गये हैं. कंपनी द्वारा मृतक के आश्रित परिवार को बतौर मुआवजा राशि देने की घोषणा की गयी है. तत्काल 2 लाख रुपये दिये गये हैं. शशांक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं.

गेंगाड़ा गांव में चोरी के आरोप में युवक धराया, पुलिस को सौंपा

पटमदा. कमलपुर थाना के गेंगाड़ा गांव में गुरुवार देर रात घर बंद देख चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. युवक गेंगाड़ा गांव का ही रहने वाला है. वह फूलचांद महतो के घर में शराब के नशे में घुस गया था. उसका नाम सुकू दास बताया जा रहा है. घटना के समय घर में केवल फूलचांद के पिता मौजूद थे, जबकि अन्य सदस्य गांव में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने गये थे. रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार के सदस्य लौटे, तो घर के भीतर आवाज सुनाई दी. तलाश करने पर वह पलंग के नीचे छिपा मिला. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आरोपी को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही कमलपुर पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. युवक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >