East Singhbhum News : चीफ जस्टिस ने ग्रामीणों से परंपरा और जीवन शैली पर किया संवाद

आदिवासी समाज की परंपरा, रहन-सहन एवं जीवन शैली को करीब से जानने के उद्देश्य से गांव आया हूं

मुसाबनी. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक ने शुक्रवार शाम को फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के पाटकिता गांव का दौरा किया. उनके साथ घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र, डीएसपी संदीप भगत समेत प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान फुकीर भूमिज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्य न्यायाधीश का रीति-रिवाज से स्वागत किया. मुखिया पोरमा बानरा ने ग्रामीणों का परिचय मुख्य न्यायाधीश एवं अधिकारियों से कराया. मुख्य न्यायाधीश ने ग्रामीणों से कहा कि वे आदिवासी समाज की परंपरा, रहन-सहन एवं जीवन शैली को करीब से जानने के उद्देश्य से गांव पहुंचे हैं. उन्होंने गांव में करीब आधे घंटे तक समय बिताया. ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया. मुख्य न्यायाधीश को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर सीओ पवन कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी इंद्रदेव मुंडा, प्रकाश हेस्सा, तुलसी मुर्मू, सविता हांसदा, बृजमोहन मुंदुइया, सलमा मार्डी, पपिया शर्मा, माधुरी हो, सूरजमुखी भूमिज, सुखलाल टुडू, दिनेश डोडा, लक्ष्मण भूमिज, साधुचरण हेंब्रम, राम मुर्मू, उपराम डोडा, साहब राम भूमिज, विष्णु हांसदा, विशु भूमिज समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >