हाथियों ने घर तोड़ा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के छत्रडांगा गांव में 14-15 अगस्त की रात 20-21 हाथियों का दल गांव में घुस आया, जिसने अनिल सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी धान को खा लिया. इस संबंध मे रेंजर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के छत्रडांगा गांव में 14-15 अगस्त की रात 20-21 हाथियों का दल गांव में घुस आया, जिसने अनिल सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी धान को खा लिया. इस संबंध मे रेंजर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में ही हाथियों का दल डेरा डाले हुए है. रेंजर ने कहा कि उन्होंने छत्रडांगा गांव जाकर पूरी जानकारी ली. डाइनमारी गांव में भी हाथियों ने कई किसानों की धान की फसल को रौंद दिया. जिन लोगों के धान और फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है. वे आवेदन दें. ताकि वन विभाग समय पर उन्हें मुआवजे का भुगतान कर पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >