ग्रामीणों ने प्रखंड को साफ-सुथरा रखने का लिया संकल्प
मुसाबनी : प्रमुख पानमुनी मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत अभियान की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि दक्षिणी ईचड़ा पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए बीडीओ व उनकी टीम को पुरस्कृत करना हर्ष का विषय है. सभी को मिल कर प्रखंड को खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में काम करना होगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेंट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा. एसडीओ ने कहा स्वच्छता से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है. विशिष्ठ अतिथि डीएसपी अजीत कुमार विमल, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया. मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने अपने पंचायत में ओडीएफ करने का संकल्प लिया और परेशानियों पर प्रकाश डाला.
बीडीओ संतोष गुप्ता ने कहा सब मिलकर बेहतर मुसाबनी तथा स्वच्छ मुसाबनी बनाने के लक्ष्य को पूरा करें. उत्तरी और पश्चिमी बादिया एवं पश्चिमी मुसाबनी को जल्द ओडीएफ किया जायेगा. जिप सदस्य सुभाष सरदार और बीस सूत्री के दिनेश साव ने विचार रखे. एसडीओ ने प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों को एवं अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया.विश्नाथ पातर, प्रकाश पुरान, विष्णु हांसदा, गणेश कुमार, जेई, राजीव महतो, चंद्रशेखर पैड़ा, विश्वजीत भकत, मधुसूदन महतो, प्रताप चंद्र मांझी, हिकिम हेंब्रम, अजीत कुमार को सम्मान मिला. मौके पर सीओ साधुचरण देवगम, थाना प्रभारी सुरेश लिंडा, उप प्रमुख नंदा देवी, भीम बहादुर लामा आदि उपस्थित थे.
