बाइक और साइकिल में टक्कर, तीन युवक जख्मी

चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत मीना बाजार के पास गुरुवार को बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार दो और साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो ने घायलों का इलाज किया. भंदोड़ सिंह […]

चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत मीना बाजार के पास गुरुवार को बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार दो और साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो ने घायलों का इलाज किया. भंदोड़ सिंह को एमजीएम रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक पाकुड़ियाशोल के भंदोड़ सिंह, बंगाल के जमाइमारी के कृष्णइा नायक तथा मनोरंजन नायक बाइक से चाकुलिया आ रहे थे. रघुनाथपुर के निताई गोप साइकिल से जा रहे थे. बाइक तथा साइकिल में सीधी टक्कर होने से बाइक सवार भंदोड़ सिंंह, कृष्णा नायक और साइकिल सवार निताई गोप जख्मी हो गये.
शाम होते ही दहशत से घरों में कैद हो जाते हैं ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >