मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बीइइओ बैकुंठ महतो ने शुक्रवार को बीआरसी के समीप सड़क पर खड़े होकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों की क्लॉस ली. उन्हें सही वक्त पर स्कूल पहुंचने की हिदायत दी. बीइइओ ने टेटा बादिया मवि की सहायक शिक्षिका कामरोमनी सोरेन, प्रावि भुइयांबोरो के अजमल हुसैन, उउवि काकदोहा के आलोक पात्रो, उमवि बालियाढीपा के गौर हरी बेरा,
तपन महाकुड़, प्रावि काठसाकड़ा के कुलानंद ,प्रावि चरणडीह के राजू कुमार पुरी को आठ बजे के बाद बीआरसी के समीप विलंब से स्कूल जाते पकड़ा. सभी को समय स्कूल पहुंचने की हिदायत दी. बीइइओ ने कहा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालय का संचालन होगा. समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने वाले व समय से पूर्व स्कूल से घर जाने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होगी.
