बहरागोड़ा : कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड में इस साल 29 जुलाई तक सिर्फ 22 फीसदी ही धान की रोपनी हुई है. पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक रोपनी का प्रतिशत काफी कम है. पिछले साल 15 अगस्त तक 76 प्रतिशत धान की रोपनी हुई थी. पिछले साल की तुलना में इस साल वर्षा का अनुपात अधिक है.
वर्ष 2016 के मई में 53.6 एमएम, जून में 149 एमएम और जुलाई में 199 एमएम वर्षा हुई थी. इस साल मई में 106.2 एमएमस जून में 186.4 तथा 29 जुलाई तक 530.4 एमएम वर्षा हुई है. बावजूद जुलाई में धान रोपनी का प्रतिशत कम है. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घाटवारी ने कहा कि इस साल अब तक संतोषजनक वर्षा हुई है. धान की रोपनी में तेजी आयी है. किसान धान की रोपनी करने में जुटे हैं.
