बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मानुषमुरिया पंचायत के बालीडीहा गांव में बीते 23 जुलाई की रात एक जंगली हाथी ने दुखु राम मांडी के घर को तोड़ा था. दीवार में दबने से दुखु राम मांडी, पत्नी मुगली मांडी, पुत्र गोपाल मांडी और एक पुत्री जख्मी हो गये थे. झाड़ग्राम में इलाज के दौरान मुगली मांडी की 26 जुलाई को मौत हो गयी. वहीं उसका पुत्र गोपाल मांडी इलाजरत है. विदित हो कि जख्मी सदस्यों को वन विभाग ने 24 जुलाई की सुबह चाकुलिया के सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया था. यहां से मुगली मांडी तथा उसके पुत्र गोपाल मांडी को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले जाया गया था. वन विभाग की ओर से मुगली मांडी के आश्रितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
दीवार से दबी मुगली मांडी की मौत
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मानुषमुरिया पंचायत के बालीडीहा गांव में बीते 23 जुलाई की रात एक जंगली हाथी ने दुखु राम मांडी के घर को तोड़ा था. दीवार में दबने से दुखु राम मांडी, पत्नी मुगली मांडी, पुत्र गोपाल मांडी और एक पुत्री जख्मी हो गये थे. झाड़ग्राम में इलाज के दौरान मुगली मांडी की […]
