गालूडीह बराज आइबी के पास धंस रही मिट्टी

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज में कई करोड़ की लागत से निदेशक बंगला (आइबी) का निर्माण कार्य जारी है. मंगोतिया कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य कर रहा है. आइबी के किनारे से गालूडीह दायीं नहर गुजरी है. लगातार बारिश से आइबी की चहारदीवारी से सटी मिट्टी धंस गयी है. नहर निर्माण के दौरान ठेका कंपनी […]

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज में कई करोड़ की लागत से निदेशक बंगला (आइबी) का निर्माण कार्य जारी है. मंगोतिया कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य कर रहा है. आइबी के किनारे से गालूडीह दायीं नहर गुजरी है. लगातार बारिश से आइबी की चहारदीवारी से सटी मिट्टी धंस गयी है. नहर निर्माण के दौरान ठेका कंपनी ने मिट्टी का कटाव किया था. आने वाले दिनों में अधिक मिट्टी का धंसान हुआ, तो आइबी को नुकसान होगा. हालांकि अभी आइबी निर्माणाधीन है. आइबी निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से विवाद में रहा है. कार्य में गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर पिछले दिनों प्रशासक ने इसकी जांच की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >