लगातार बारिश से शाखा नहर कई जगह टूटी

गालूडीह : लगातार बारिश से शाखा नहर कई जगह टूट गयी है. चांडिल से बंगाल सीमा तक बनी 127 किमी लंबी मुख्य बायीं नहर से शाखा नहरों में पिछले दिनों पानी छोड़ा गया था. इसके बाद लगातार बारिश शुरू होने से नहरें कई जगह टूट गयी. कई गांवों के पास तो नहर ध्वस्त हो गयी. […]

गालूडीह : लगातार बारिश से शाखा नहर कई जगह टूट गयी है. चांडिल से बंगाल सीमा तक बनी 127 किमी लंबी मुख्य बायीं नहर से शाखा नहरों में पिछले दिनों पानी छोड़ा गया था. इसके बाद लगातार बारिश शुरू होने से नहरें कई जगह टूट गयी. कई गांवों के पास तो नहर ध्वस्त हो गयी. हालांकि बारिश शुरू होने से परियोजना के शाखा नहरों में पानी बंद किया था.

बाघुड़िया, हेंदलजुड़ी, बनकांटी पंचायत के कई गांवों में नहरें टूटी है. ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारियों से जांच कर दुरुस्त करने की मांग की है.

सुवर्णरेखा का जल स्तर थोड़ा घटा
इधर दो दिनों से बारिश बंद होने के बाद सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर शुक्रवार को थोड़ा कम हुआ है. हालांकि अब भी नदी का दोनों किनारा लबालब है. दो दिन पूर्व जो स्थिति थी वह अब नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >