गालूडीह : 36 करोड़ की लागत से बन रही गालूडीह से नरसिंहपुर (15 किमी) सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने की. लगातार बारिश से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुली है. बड़बिल गांव के पास सड़क बनने के चंद माह बाद बह गयी. वहीं जोड़सा, बागालगोड़ा समेत अन्य कई जगह सड़क पहले धंस गयी है. एसकेएम ठेका कंपनी का कहना है कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है. फाइनल नहीं हुआ है. जहां-जहां खामियां आयी है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली-टेलीफोन के खंभे कई जगह नहीं हटाये गये हैं. कई जगह चापानल हटा दिया गया है, लेकिन नया गाड़ा नहीं गया है.
36 करोड़ की सड़क के निर्माण में गड़बड़ी
गालूडीह : 36 करोड़ की लागत से बन रही गालूडीह से नरसिंहपुर (15 किमी) सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने की. लगातार बारिश से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुली है. बड़बिल गांव के पास सड़क बनने के चंद माह बाद बह गयी. वहीं जोड़सा, बागालगोड़ा समेत अन्य कई जगह सड़क पहले […]
