डीएसओ ने काउंटर पर छज्जा निर्माण की मांग की

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ घाटशिला कॉलेज कमेटी ने मंगलवार को प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंप कर काउंटर के पास छज्जा निर्माण कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में छात्र संघ के प्रयास से काउंटर के पास छज्जा निर्माण की मांग गयी थी. इस मांग को देखते हुए […]

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ घाटशिला कॉलेज कमेटी ने मंगलवार को प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंप कर काउंटर के पास छज्जा निर्माण कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में छात्र संघ के प्रयास से काउंटर के पास छज्जा निर्माण की मांग गयी थी. इस मांग को देखते हुए राशि उपलब्ध करायी गयी. मगर छज्जा को अधूरा छोड़ दिया गया है.

कॉलेज में अभी नामांकन चल रहा है. लगातार हो रही वर्षा के कारण छात्र-छात्राओं को वर्षा में भींग कर नामांकन लेना पड़ रहा है. इससे विद्यार्थी परेशान हैं. प्रतिनिधि मंडल में कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार साव, सचिव श्यामल माझी, आकुल कुइला, सुष्मिता, धनु सोरेन, किशोर पाल, मंगल हेंब्रम, उत्तम बेरा, जितेन शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >