बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में रविवार को भाजपा युवा मोरचा ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया. इसके तहत थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के 10 पौधे रोपे गये. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आम का पौधा रोप कर इसकी शुरुआत की. मौके पर सभी ने पौधा की रक्षा का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिजीत बाग,
जिला उपाध्यक्ष कौशिक माइती, नारायण राना, कुणाल सीट, काली चरण किस्कू, हेमकांत भुइया, कृष्णा सीट, काशी नाथ सीट, विश्वनाथ महापात्रा, देवाशीष कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं बड़शोल में भी भाजपा युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर क्लब के सामने पौधा रोपण किया. इस अवसर पर अविजीत दास, गोपाल महापात्रा, किशोर मंडल, मानस पाल, अप्पू पाल, संदीप पाल, संदीप पुरी, जगन्नाथ आदि उपस्थित थे.
