पटमदा : जमीन विवाद में बोड़ाम थाना के कुइयानी भूमिज टोला निवासी उमापदो सिंह को उसके फुफेरा भार्इ उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घटना गुरुवार दोपहर की है. उस वक्त उमापदो अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच पीछे से आकर उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी उमापदो के पीठ पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये, तब तक उतु सिंह भाग निकला. ग्रामीण घायल उमापदो को एंबुलेंस से बोड़ाम थाना ले गये. इसके बाद में पुलिस के सहयोग से उमापदो को एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां उमापदो की स्थिति गंभीर बनी हुर्इ है. इधर, पुलिस फारर उतु सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में उमापदो के चाचा श्याम सिंह ने बताया कि उमापदो सिंह व उतु सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा है. जमीन को लेकर ही उमापदो सिंह के पिता विपिन सिंह की हत्या कर दी गयी थी. उमामदो अपने परिवार में इकलौता वारिस है.
घायल उमापदो सिंह एमजीएम में भरती, स्थिति गंभीर
फरार उतु सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
जमीन विवाद में ही उमापदो के पिता विपिन सिंह की हत्या कर दी गयी थी
परिवार का इकलौता वारिस है उमापदो
