सभी के प्रयास से शुरू हुआ आनंदलोक : डॉ गोस्वामी

चाकुलिया : चाकुलिया में वर्षों से बंद आनंदलोक अस्पताल शुरू कराने की पहल करने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का सोमवार को अल्पसंख्यकों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि यहां की जनता ने आनंदलोक खुलवाने में सहयोग किया है. अस्पताल के संचालन में सभी […]

चाकुलिया : चाकुलिया में वर्षों से बंद आनंदलोक अस्पताल शुरू कराने की पहल करने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का सोमवार को अल्पसंख्यकों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि यहां की जनता ने आनंदलोक खुलवाने में सहयोग किया है. अस्पताल के संचालन में सभी अपना सहयोग दे. अस्पताल खुलने का श्रेय सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और डीके सर्राफ को जाता है. अस्पताल पूर्ण रूप से शुरू तब होगा,

जब नौ प्रकार के विभागीय प्रमाण पत्र मिलेगा. मौके पर विनोद सेकसेरिया ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. मेरे पिता और दादाजी ने अस्पताल खुलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वे अस्पताल के विरोध में कैसे जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि यहां अस्पताल खुले इसके लिए उन्होंने भी हर संभव सहयोग किया है. मौके पर मो अफजल, मो सुलतान, मो अख्तर, मिराजुल हक, मो आरीफ, शंभु नाथ मल्लिक, शतदल महतो, परमेश्वर रूंगटा, ब्रम्हदत्त अग्रवाल, चंद्रदेव महतो, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >