प्लस टू नरसिंहगढ़ के छात्रों ने जाना मतदान का महत्व

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा ने सोमवार को नरसिंहगढ़ प्लस टू विद्यालय में मतदाता विशेष पुनर्रीक्षण के तहत जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने इंटर के छात्र-छात्राओं को आयु गणना करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम हटाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2017 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो […]

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा ने सोमवार को नरसिंहगढ़ प्लस टू विद्यालय में मतदाता विशेष पुनर्रीक्षण के तहत जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने इंटर के छात्र-छात्राओं को आयु गणना करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम हटाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2017 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो रही है.

मतदाता सूची में वे अपना नाम अवश्य जुड़वाने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, इपिक नंबर लेकर जायें. मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, हटाने और संशोधित करने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >