घाटशिला : परिवार की खुशहाली के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा

घाटशिला : घाटशिला में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मां विपत्तारिणी की पूजा गयी गयी. श्रद्धालुअों ने उपवास रख कर परिवार की मंगल कामना को लेकर मां विपत्तारणी की पूजा की. पूजा बाद पुजारी से कथा सुनीं. मालूम हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा 27 जून को भी हुई थी. जानकारी हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा […]

घाटशिला : घाटशिला में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मां विपत्तारिणी की पूजा गयी गयी. श्रद्धालुअों ने उपवास रख कर परिवार की मंगल कामना को लेकर मां विपत्तारणी की पूजा की. पूजा बाद पुजारी से कथा सुनीं. मालूम हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा 27 जून को भी हुई थी. जानकारी हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा दो दिन होती है.

मां की पूजा में तेरह तरह के फल और फूल लगते हैं. इसके बाद ही मां की पूजा की जाती है. पूजा के दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं. जब तक मां को पुष्पांजलि अर्पित नहीं करते हैं और प्रसाद ग्रहण नहीं कर लेते हैं. घाटशिला के कॉलेज रोड निवासी जयदेव मुखर्जी और स्व अशोक घटक के घर में मां विपत्तारिणी की पूजा मूर्ति स्थापित कर की जा रही है. मां की पूजा श्रद्धालु लीन हैं.

जयदेव मुखर्जी के घर में पूजा में भाग लेने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वहीं अशोक घटक के घर में आयोजित मां की पूजा में गोपालपुर शिव मंदिर तालाब से कलश में जल भर कर गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडाल तक ले जाया गया.
पूजा स्थल पर कलश स्थापित करने के बाद मां की पूजा शुरू हुई. दूसरी तरफ शनिवार को रंकिणी मंदिर में मां विपत्तारिणी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. महिला श्रद्धालु फल और फूल लेकर रंकिणी मंदिर पहुंची. यहां पुजारी विजय पंडा ने पूजा करायी. सुबह से पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >