कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा कल, खुशहाली अच्छी बारिश की कामना करेंगे ग्रामीण

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत अंतर्गत जयनगर गांव के पास बंगाल की सीमा से सटा कन्हाईश्वर पहाड़ आस्था का प्रतीक है. यह पहाड़ यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है. हर साल आषाढ़ के तीसरे शनिवार को इस पहाड़ की पूजा 14 मौजा के ग्रामीण करते हैं. इस साल एक जुलाई को पूजा होगी. […]

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत अंतर्गत जयनगर गांव के पास बंगाल की सीमा से सटा कन्हाईश्वर पहाड़ आस्था का प्रतीक है. यह पहाड़ यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है. हर साल आषाढ़ के तीसरे शनिवार को इस पहाड़ की पूजा 14 मौजा के ग्रामीण करते हैं. इस साल एक जुलाई को पूजा होगी. पहाड़ के नीचे मेला आयोजित होगा. मौके पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के हजारों श्रद्धालु जुटते हैं. लोगों में आस्था है कि इस पहाड़ की पूजा करने से क्षेत्र में खुशहाली आती है और अच्छी बारिश होती है. अनेक श्रद्धालु मन्नत भी मांगते हैं. पूजा कमेटी पूजा की तैयारी में जुटी है.

चाकुलिया से लगभग 15 किमी उत्तर में जयनगर गांव है. इसी गांव के करीब कान्हाईश्वर पहाड़ है. इस पहाड़ का कुछ भाग झारखंड में और कुछ भाग पश्चिम बंगाल में है. श्रद्धालुओं के मुताबिक पहाड़ की चोटी पर एक झरना है, जिसका पानी कभी सूखता नहीं नहीं है. श्रद्धालु पहाड़ पर जाते हैं और पूजा करते हैं. लोगों की धारणा है कि पहाड़ पूजा के दिन वर्षा अवश्य होती है. यह धारणा पहाड़ पूजा के दिन साबित भी होती है. पूजा के दि़न अगर बारिश नहीं हुई, तो लोग मानते हैं कि पूजा में कोई त्रुटि रह गयी है.
इस पहाड़ के नीचे यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. पहाड़ तक जाने के लिए सड़क नहीं है. पहाड़ के नीचे यात्री शेड और पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है. इस साल पहाड़ के पास यात्री शेड, सोलर लाइट और पेयजल आपूर्ति योजना का
शिलान्यास हुआ है. पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सोमाय मांडी, ग्राम प्रधान बैद्यनाथ हांसदा, कुशाल मांडी, राम मांडी, बाबूलाल मांडी, अजीत महतो, रवींद्र ग्वाला, कैलाश बेरा, अमूल्य दियासी, गोरा चांद बास्के, प्रफुल्ल ग्वाला समेत अन्य लोग पूजा की तैयारी में जुटे हैं. पुजारी सहदेव नायक पूजा करायेंगे. पूजा के दूसरे दिन यानी कि 2 जुलाई को पास में ही बड़ाघाट मेला आयोजित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >